फतेहपुर में लगातार दूसरे दिन तापमान गिरा:न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री, दिसंबर में शीतलहर की आशंका
फतेहपुर में लगातार दूसरे दिन तापमान गिरा:न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री, दिसंबर में शीतलहर की आशंका
फतेहपुर : फतेहपुर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो शनिवार के मुकाबले 1.0 डिग्री कम था। आसमान में बादल छाए रहने के कारण सुबह के समय लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। हालांकि, कस्बे के बाहरी क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिससे ठंड का असर बना रहा।
कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र पारीक ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। इसके चलते शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है।
वर्तमान मौसम की स्थिति को देखते हुए, 8 से 11 दिसंबर के बीच जोबनेर, फतेहपुर शेखावाटी, चूरू और पिलानी का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की प्रबल संभावना है। डॉ. पारीक ने यह भी बताया कि इस दौरान जोबनेर और चूरू में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037776


