विदेश में नौकरी के नाम पर सात लाख की ठगी:एयरपोर्ट पहुंचने पर टिकट कैंसिल का पता चला, एजेंट का मोबाइल और ऑफिस बंद
विदेश में नौकरी के नाम पर सात लाख की ठगी:एयरपोर्ट पहुंचने पर टिकट कैंसिल का पता चला, एजेंट का मोबाइल और ऑफिस बंद
सीकर : सीकर में विदेश में नौकरी के नाम पर 6.99 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट जाने पर पीड़ित युवक को पता चला कि उसकी तो टिकट ही कैंसिल है। एजेंट का मोबाइल भी स्विच ऑफ है और ऑफिस भी बंद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खंडेला इलाके के गोकुल का बास निवासी महेंद्र कुमार कुमावत ने कोर्ट इस्तगासे से पवन माथुर उर्फ प्रदीप कुमार, नरेश और चूनाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह बेरोजगार है। जिनकी पहचान पवन से थी। पवन का उनके घर पर आना-जाना भी लगा रहता था। पवन ने ही महेंद्र कुमार को कहा कि विदेश में अच्छी कंपनी में नौकरी लगा देता हूं। पहचान होने के कारण महेंद्र कुमार ने भी विश्वास कर लिया।
इसके बाद पवन माथुर महेंद्र कुमार को अपने साथ अपने जयपुर ऑफिस लेकर गया। जहां नरेश और चूनाराम काम करते थे। नरेश और चूनाराम ने पहले 24 हजार 500 रुपए लिए। इसके बाद ओमान का वीजा मंगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए और ले लिए। यह अमाउंट लेने के बाद महेंद्र कुमार को विदेश भेजने के लिए चेन्नई जाने को कहा। चेन्नई में महेंद्र कुमार को वीजा और टिकट दिया गया। इस दौरान भी उनसे 4.50 लाख रुपए ले लिए गए। इसके अलावा 75 हजार रुपए करेंसी चेंज करवाने के लिए अलग से ले लिए।
एयरपोर्ट पर जब महेंद्र कुमार गया तो पता चला कि उसकी तो टिकट ही कैंसिल है। जब महेंद्र कुमार ने पवन माथुर को कॉल किया तो उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। महेंद्र कुमार चेन्नई में अपने किसी परिचित के पास रुक गया। जयपुर आने के बाद जब वह पवन माथुर के ऑफिस गया तो ऑफिस बंद मिला। बाद में महेंद्र कुमार को पता चला कि यह लोग लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते हैं। आरोपियों ने महेंद्र कुमार से कुल 6 लाख 99 हजार 500 रुपए ठग लिए। फिलहाल खंडेला पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037588


