पाटन में अवैध रास्ते को किया बंद:मीणा का नांगल में चारागाह भूमि पर कार्रवाई, जेसीबी से खोदा गया
पाटन में अवैध रास्ते को किया बंद:मीणा का नांगल में चारागाह भूमि पर कार्रवाई, जेसीबी से खोदा गया
पाटन : पाटन क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलपतपुरा के मीणा के नांगल में शुक्रवार को चारागाह भूमि पर बने एक अवैध रास्ते को बंद कर दिया गया। यह रास्ता क्रेशरों की ओर जाता था और इसका उपयोग ओवरलोड वाहनों द्वारा किया जा रहा था। ग्राम पंचायत ने जेसीबी मशीन से खाई खोदकर इसे बंद किया।
दलपतपुरा सरपंच बलराम गुर्जर ने बताया-मीणा के नांगल में चारागाह भूमि से अवैध रूप से रास्ता बनाकर ओवरलोड वाहन चलाए जा रहे थे। यह कार्रवाई सीकर जिला कलेक्टर के निर्णय के पालन में की गई।
उच्च अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस बल के साथ ग्राम विकास अधिकारी, माइनिंग विभाग के प्रतिनिधि, भू अभिलेख निरीक्षक और हल्का पटवारी मौके पर मौजूद थे। सभी की मौजूदगी में जेसीबी मशीन चलाकर इस अवैध रास्ते को बंद किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1970827


