महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई:उदयपुरवाटी में सैनी माली समाज संस्था ने आयोजित किया कार्यक्रम
महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई:उदयपुरवाटी में सैनी माली समाज संस्था ने आयोजित किया कार्यक्रम
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर के निचला ढहर स्थित बावड़ी स्कूल के पास सैनी माली समाज संस्था, उदयपुरवाटी द्वारा सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। यह कार्यक्रम संस्था के ब्लॉक अध्यक्ष जेपी सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
इसमें संजय कुमार सैनी, व्यवस्थापक महावीर प्रसाद सैनी और मुकेश जमालपुरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत और देश का महान समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि फुले ने सामाजिक व आर्थिक असमानता को दूर करने के लिए सत्यशोधक समाज की स्थापना की थी।
एडवोकेट सैनी ने आगे बताया कि महात्मा फुले का जीवन दर्शन समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय पर आधारित था। उन्होंने सत्यशोधक समाज संस्था के माध्यम से दलितों और वंचितों को सामाजिक न्याय दिलाने का कार्य किया, साथ ही छुआछूत व अस्पृश्यता के अंत में सक्रिय भूमिका निभाई।
पूर्व व्यवस्थापक महावीर प्रसाद सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के मिशन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका उद्देश्य पीड़ित, शोषित, वंचित व पिछड़े वर्ग को न्याय दिलाना, उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, उत्पीड़न से मुक्ति दिलाना और वंचित वर्ग के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था।संजय कुमार सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने बाल विवाह का विरोध किया और विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया।
उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष जेपी सैनी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने दलितों और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। इस दौरान पंकज कुमार, प्रदीप, शीशराम, नितिशा सैनी, बबलेश, राहुल, नरेश, महेंद्र, विजेंद्र, दिलीप, प्रेमलता, मीरा, पायल, आशा, खुशी सहित कई लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034947


