[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर के शास्त्री नगर में घुसा लेपर्ड:सड़क और घर की छत पर घूमता दिखा, आबादी वाले इलाके में लगातार दूसरे दिन मूवमेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयपुर के शास्त्री नगर में घुसा लेपर्ड:सड़क और घर की छत पर घूमता दिखा, आबादी वाले इलाके में लगातार दूसरे दिन मूवमेंट

जयपुर के शास्त्री नगर में घुसा लेपर्ड:सड़क और घर की छत पर घूमता दिखा, आबादी वाले इलाके में लगातार दूसरे दिन मूवमेंट

जयपुर : जयपुर में लगातार दूसरे दिन लेपर्ड का रिहायशी इलाके में मूवमेंट देखा गया है। लेपर्ड गुरुवार को शास्त्री नगर में सीकर हाउस के आसपास के एरिया में नजर आया। सीसीटीवी फुटेज में लेपर्ड कल्याण कॉलोनी में रोड क्रॉस करता और एक घर की छत पर घूमता दिखा।

वन विभाग की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सीकर हाउस सी-ब्लॉक में एक प्लॉट के आसपास लेपर्ड को तलाश की, लेकिन लेपर्ड नहीं मिला। वन विभाग की टीम ने 5 घंटे से ज्यादा सर्च किया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार लेपर्ड नाहरगढ़ वन क्षेत्र से भटक कर आबादी वाले इलाके में आया होगा। संभवत: सुबह वापस जंगल की तरफ चला गया हो।

इससे पहले बुधवार (26 नवंबर) को लेपर्ड विद्याधर नगर और पानीपेच इलाके में दिखाई दिया था। वहीं, 7 दिन पहले यानी 20 नवंबर को VVIP एरिया सिविल लाइंस में लेपर्ड का मूवमेंट हुआ था। यहां सीएम, राज्यपाल और मंत्रियों के बंगले हैं।

लेपर्ड के मूवमेंट से जुड़ी PHOTOS…

फोटो जयपुर की कल्याण कॉलोनी की है। यहां लेपर्ड रोड क्रॉस करता नजर आ रहा है।
फोटो जयपुर की कल्याण कॉलोनी की है। यहां लेपर्ड रोड क्रॉस करता नजर आ रहा है।
कल्याण कॉलोनी में घरों के बाहर घूमता लेपर्ड।
कल्याण कॉलोनी में घरों के बाहर घूमता लेपर्ड।
कल्याण कॉलोनी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में घूमता लेपर्ड।
कल्याण कॉलोनी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में घूमता लेपर्ड।
इलाके के एक प्लॉट में लेपर्ड की तलाश करती वन विभाग की टीम। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।
इलाके के एक प्लॉट में लेपर्ड की तलाश करती वन विभाग की टीम। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।
लेपर्ड की दहशत से कई लोग अपने घरों में बंद हो गए। खिड़की से वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन को देखती महिलाएं।
लेपर्ड की दहशत से कई लोग अपने घरों में बंद हो गए। खिड़की से वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन को देखती महिलाएं।

कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर बाहर आए लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि लेपर्ड का मूवमेंट सीकर हाउस मुख्य मार्ग के साथ-साथ कल्याण कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे इलाके में कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज सुनाई दीं।

ज्यादा आवाज होने पर लोग अपने घर से बाहर आए, लेकिन कुछ नजर नहीं आया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो लेपर्ड का मूवमेंट दिखा। फुटेज में लेपर्ड साफ नजर आ रहा है। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी।

स्थानीय निवासी सुनील मीणा ने बताया- लेपर्ड के मूवमेंट के बाद पूरे क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77