[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रांसपोर्ट-कारोबारी को धमकी देने वाला जेल में गैंगस्टर से मिला:2 साल से जानता था, जिसके पास ड्राइवर था उसे ही धमकी दी; अब पुलिस ने रिमांड पर लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ट्रांसपोर्ट-कारोबारी को धमकी देने वाला जेल में गैंगस्टर से मिला:2 साल से जानता था, जिसके पास ड्राइवर था उसे ही धमकी दी; अब पुलिस ने रिमांड पर लिया

ट्रांसपोर्ट-कारोबारी को धमकी देने वाला जेल में गैंगस्टर से मिला:2 साल से जानता था, जिसके पास ड्राइवर था उसे ही धमकी दी; अब पुलिस ने रिमांड पर लिया

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में ट्रांसपोर्ट कारोबारी को धमकी देने के मामले में दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड बढ़ा दिया गया है। सदर थाना पुलिस ने धमकी देने के मामले में सुरेंद्र बांगड़वा और हेमंत शर्मा को 23 नवंबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

बुधवार को दोबारा उन्हें कोर्ट में पेश करके 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। अब दोनों आरोपी 1 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर है। इनसे सदर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।

जान से मारने की धमकी दी थी

दरअसल, 17 नवंबर को सीकर के सदर थाना इलाके के सेवद बड़ी गांव निवासी कारोबारी श्याम सुंदर ने मुकदमा दर्ज करवाया था। केस में बताया कि गैंगस्टर रोहित गोदारा और नवीन बॉक्सर ने वॉट्सएप पर वॉयस रिकॉर्डिंग भेजकर फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

एक आरोपी की जेल में नवीन बॉक्सर से मुलाकात हुई

इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपी सुरेंद्र बांगड़वा (36) पुत्र हरिराम निवासी चैलासी और हेमंत शर्मा (28) पुत्र परमेश्वर शर्मा निवासी घाणा को गिरफ्तार किया था। आरोपी सुरेंद्र सालासर इलाके के एक हत्या के मामले में जेल में रहा था। जब सुरेंद्र रतनगढ़ जेल में था, इसी दौरान उसकी पहचान नवीन बॉक्सर से हुई। जेल से आने के बाद भी सुरेंद्र लगातार नवीन बॉक्सर से बातचीत करता रहा।

2 साल से कॉन्टैक्ट में थे

नवीन बॉक्सर ने ही सुरेंद्र को कहा था कि वह अपने साथ चार-पांच लड़कों को शामिल करें। इसलिए सुरेंद्र ने अपने बुआ के लड़के के दोस्त हेमंत से नवीन की बातचीत करवाई। हेमंत भी पिछले दो सालों से नवीन बॉक्सर के कॉन्टेक्ट में था।

आरोपी सुरेंद्र कारोबारी श्याम सुंदर के यहां ट्रक ड्राइवरी की नौकरी करता था। लेकिन उसने हाल ही में अक्टूबर महीने में नौकरी छोड़ दी थी। लेकिन तब तक उसने कारोबारी के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली थी। सुरेंद्र ने ही हेमंत के जरिए नवीन बॉक्सर तक अपने मालिक की पूरी जानकारी पहुंचाई थी।

नवंबर महीने में कारोबारी श्याम सुंदर ने ड्राइवर की आवश्यकता होने पर वापस सुरेंद्र को कॉल किया तो सुरेंद्र ने ड्राइवरी का काम करने के लिए हां कर दिया। इससे कोई उस पर शक न करें। मामले में सदर थाना SHO इंद्रराज मरोड़िया ने बताया- फिलहाल दोनों आरोपी 1दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77