[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाबला में रक्तदान शिविर आयोजित:टानिया ह्यूमन हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया शिविर, 107 यूनिट रक्त संग्रह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

डाबला में रक्तदान शिविर आयोजित:टानिया ह्यूमन हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया शिविर, 107 यूनिट रक्त संग्रह

डाबला में रक्तदान शिविर आयोजित:टानिया ह्यूमन हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने लगाया शिविर, 107 यूनिट रक्त संग्रह

पाटन : पाटन क्षेत्र के डाबला में गुरुवार को टानिया ह्यूमन हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस दौरान जनहित ब्लड बैंक जयपुर की टीम ने 107 यूनिट रक्त एकत्र किया। यह शिविर अजीत सिंह डाबला की बेटी टानिया की याद में उसकी प्रत्येक पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह पांचवां रक्तदान शिविर था, जिसका शुभारंभ टानिया को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समिति द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पंचायत समिति पाटन प्रधान सुवालाल सैनी, डॉक्टर रणजीत जाखड़, कारगिल योद्धा वीर चक्र जयराम सिंह डाबला, राजपाल डोई, महेंद्र खटाना, सिरोही सरपंच जेपी कसवा, सुनील खटाना, युवा नेता महेश भेड़ी, बनवारी लाल यादव, सुंदर पापड़ा, वीरेंद्र खटाना बागवाला, राजकुमार जाखड़, प्रवीण जाखड़, श्रवण प्रधान नयाबास, पुष्पेंद्र सैनी और निर्मल यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77