झुंझुनूं के दो नेताओं के प्रदेश कार्यकारिणी में जगह:मुकेश दाधीच बने उपाध्यक्ष, डॉ. दशरथ सिंह शेखावत प्रवक्ता मनोनीत
झुंझुनूं के दो नेताओं के प्रदेश कार्यकारिणी में जगह:मुकेश दाधीच बने उपाध्यक्ष, डॉ. दशरथ सिंह शेखावत प्रवक्ता मनोनीत
झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ द्वारा जारी पदाधिकारियों की सूची में झुंझुनूं जिले के दो प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकेश दाधीच को उपाध्यक्ष और डॉ. दशरथ सिंह शेखावत को प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।
कई दशकों से संगठन में निभा रहे भूमिका
बता दें कि नव मनोनीत दोनों पदाधिकारी झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बे के मूल निवासी हैं। वे पिछले कई दशकों से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. दशरथ सिंह शेखावत बीकानेर शहर भाजपा के प्रभारी भी हैं और उन्हें बीकानेर कोटे से ही प्रदेश कार्यकारिणी में प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह
मुकेश दाधीच को उपाध्यक्ष और डॉ. दशरथ सिंह शेखावत को प्रवक्ता बनाए जाने से जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पिलानी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत ने बताया कि दोनों पदाधिकारियों के गृह जिले में आगमन पर पिलानी में संगठन द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया जाएगा।
इन्होंने दी बधाई
नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रवक्ता को पिलानी नगर मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत, नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मानसिंह श्योराण, नरेंद्र सिंह राठौड़, ओमप्रकाश सैनी, राजेश राठौड़, गोविंद सारवान, निशांत पापटान, सुरेंद्र कौशिक, मनोज डाबड़ीवाल, सुरेंद्र शेखावत, विक्रम मोकावत, प्रदीप योगी, संदीप शेखावत, लीलाधर बिश्नोलिया, अनिल डाडा, सिद्धार्थ शर्मा, अनिल शर्मा और मुन्ना राजोरिया सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1969193


