[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसएन गर्ल्स बीएड कॉलेज में संविधान दिवस कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

एसएन गर्ल्स बीएड कॉलेज में संविधान दिवस कार्यक्रम

एसएन गर्ल्स बीएड कॉलेज में संविधान दिवस कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : श्रीनवलगढ़ विद्यालय कमेटी, कोलकाता द्वारा संचालित एस.एन. गर्ल्स बी.एड. कॉलेज में 76वां संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने की, मुख्य वक्ता नेशनल स्काउट ट्रेनिंग लीडर रामावतार सबलानियां और विशिष्ट अतिथि मुरली चौबदार रहे।

अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य वक्ता ने संविधान की विशेषताओं, निर्माण प्रक्रिया व प्रेम बिहारी नारायणी रायजादा के योगदान पर जानकारी दी। संविधान आधारित प्रश्नोत्तरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राध्यापिकाओं को पुरस्कृत किया गया।

निबंध प्रतियोगिता के बाद प्राचार्य ने सभी को संविधान उद्देशिका की शपथ दिलाई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कॉलेज स्टाफ ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77