[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वरदान बना आयुर्वेद : नवलगढ़ में 136वां निःशुल्क दमा–मधुमेह शिविर, 70 रोगियों की हुई जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

वरदान बना आयुर्वेद : नवलगढ़ में 136वां निःशुल्क दमा–मधुमेह शिविर, 70 रोगियों की हुई जांच

वरदान बना आयुर्वेद : नवलगढ़ में 136वां निःशुल्क दमा–मधुमेह शिविर, 70 रोगियों की हुई जांच

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : भारतीय सेवा समाज के संस्थापक स्वामी कृष्णानंद महाराज की प्रेरणा से और शारदा क्रोपकेम बंबई के आर्थिक सहयोग से 24 नवंबर को जांगिड़ अस्पताल, नवलगढ़ में 136वां निःशुल्क आयुर्वेदिक दमा, गठिया व मधुमेह रोगों का शिविर आयोजित किया गया। आयोजन सामाजिक विकास हेरिटेज एंड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउंडेशन, अलायंस क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा व श्रीरामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान चिड़ावा के संयुक्त सहयोग से हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उपभोक्ता विवाद प्रतिशोध आयोग जोधपुर के अध्यक्ष राजकुमार सुथार ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि एक्सईएन गोविंद प्रसाद जांगिड़ तथा सागरमल जांगिड़ बीकानेर रहे। अतिथियों ने स्व. कृष्णानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शिविर में दिल्ली के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. महावीर सिंह एवं उनकी टीम ने 70 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने बताया कि रोगियों को एक्सपोर्ट क्वालिटी की दवाइयां एक माह के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं, जो जरूरतमंदों के लिए बड़ा सहारा हैं। उन्होंने बताया कि जांगिड़ अस्पताल क्षेत्र का एकमात्र स्थान है, जहां हर माह की 24 तारीख को आयुर्वेदिक शिविर नियमित रूप से लगाया जाता है।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि अलायंस क्लब द्वारा लगाए जा रहे ये शिविर आमजन के लिए वरदान सिद्ध हो रहे हैं, विशेषकर तेजी से बढ़ रही मधुमेह बीमारी के समय में जागरूकता ही सबसे बड़ी जरूरत है।

कार्यक्रम में डॉ. दयाशंकर जांगिड़, प्रांतपाल रामावतार सबलानिया, मेजर डीपी शर्मा, सह-प्रांतपाल पंकज शाह, मनोज रूनला, जगदीश प्रसाद जांगिड़, मुरली मनोहर चोबदार, नेमीचंद चोबदार, ओमप्रकाश सैन, बेणी प्रसाद सोनी, छगनलाल सैन, सज्जन जोशी, रामकुमार सिंह राठौड़, रमाकांत सोनी, गंगाधर मील व जांगिड़ अस्पताल स्टाफ ने सहयोग दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62