[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ राजकीय कॉलेज के बाहर कचरे के ढेर को लेकर छात्रों का विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ राजकीय कॉलेज के बाहर कचरे के ढेर को लेकर छात्रों का विरोध

नवलगढ़ राजकीय कॉलेज के बाहर कचरे के ढेर को लेकर छात्रों का विरोध

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : राजकीय कॉलेज के मुख्य गेट व पीछे लंबे समय से जमा कचरे को लेकर मंगलवार को एसएफआई छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आशीष प्रचार के नेतृत्व में छात्रों ने नगरपालिका ईओ दिनेश नुनिया को ज्ञापन सौंपकर कचरा हटाने और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की।

छात्रों ने बताया कि कॉलेज के बाहर प्रतिदिन बढ़ रहा कचरे का अंबार आवागमन में परेशानी पैदा कर रहा है। इस ढेर में प्लास्टिक, मेडिकल वेस्ट तथा सड़ा हुआ खाद्य पदार्थ खुले में पड़ा रहता है, जिससे दुर्गंध फैलती है और आसपास की कॉलोनियों तक असर होता है। साथ ही कचरे पर आवारा पशुओं की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

ज्ञापन प्राप्त कर ईओ दिनेश नुनिया ने मौके का निरीक्षण किया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

इस दौरान तहसील महासचिव अरुण मिश्रा, रहीश सेवदा, अमित सैनी, आकाश धनकड़, मुजाहिद खत्री, सिद्धार्थ सेवदा, अब्दुला, राहुल सैनी सहित कई छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62