हिरवा गांव में आज विशाल संविधान संगोष्ठी
26 नवंबर को बहुजन समाज की ऐतिहासिक एकजुटता का प्रदर्शन, हजारों लोग लेंगे संविधान शपथ
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हिरवा में 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर विशाल संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम भंते विनयपाल के सानिध्य में आयोजित होगा। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि संगोष्ठी में हजारों की संख्या में महिलाएँ, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल होकर भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान शपथ लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे संविधानिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं महाराष्ट्र–मध्य प्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में जितेंद्र हटवाल, प्रदेशाध्यक्ष, भीम आर्मी, अमरचंद हरसोलिया, प्रदेशाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी, रघुवीर सिंह जोसवाल, प्रदेश महासचिव, सत्यवान इंदासर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, रोहिताश मेहरानिया, संरक्षक, अंबेडकर शिक्षा समिति, कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजगढ़ विधानसभा प्रत्याशी शंकुन जिलोवा करेंगे।
एकजुटता और जागरूकता का संदेश
जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि संविधान संगोष्ठी बहुजन समाज की एकजुटता का संदेश देने वाला बड़ा आयोजन होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भीम आर्मी की टीम पिछले एक महीने से जिलेभर में तैयारियों में जुटी है। भीम आर्मी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल खुडीवाल ने कहा कि यह संगोष्ठी समाज में संविधान जागरूकता, समानता, सम्मान और न्याय के मूल संदेश को और मजबूत करेगी। आयोजन में बहुजन समाज के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना जताई गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1971113


