चिड़ावा में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च:कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लोगों को किया जागरुक
चिड़ावा में पुलिस ने निकाला पैदल मार्च:कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लोगों को किया जागरुक
चिड़ावा : चिड़ावा शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना पुलिस ने रात्रि में पैदल मार्च किया। यह मार्च सीआई आशाराम गुर्जर के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में निकाला गया।
पुलिसकर्मियों ने विवेकानंद चौक से अपनी गश्त शुरू की। इसके बाद वे पुरानी तहसील रोड, कबूतरखाना, स्टेशन रोड, पंचायत समिति के सामने और बापू बाजार सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरे। इस दौरान पुलिस ने लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया।
इस पैदल मार्च में सीआई आशाराम गुर्जर के साथ एसआइ कैलाशचंद्र, आसूचना अधिकारी महेंद्र यादव, कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार, महेंद्रसिंह और जयसिंह जैसे पुलिसकर्मी मौजूद थे।
मार्च के दौरान, सीआई आशाराम गुर्जर ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का भी आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045320

