शांति नगर में जहरीला धुआं फैलने से दहशत
बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत, प्रशासन की जांच शुरू
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : औद्योगिक क्षेत्र से सटे शांति नगर इलाके में मंगलवार शाम अचानक जहरीला धुआं फैलने से आमजन में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और सीने में दर्द की शिकायत रही। एलबीएस स्कूल के कई बच्चे दम घुटने की अवस्था में आए। स्थानीय लोगों व बच्चों सहित करीब दो दर्जन लोगों को एसके अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया और अधिकतर को छुट्टी दे दी।
कलेक्टर-एसपी मौके पर, फैक्ट्री सीज
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकरी मुकुल शर्मा व पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत प्रशासनिक टीम के साथ देर रात मौके पर पहुंचे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच की।
कलेक्टर शर्मा ने बताया कि, “लगभग 800 मीटर दूर स्थित एक फैक्ट्री की भट्टी में गोटा या डायमंड लगे पुराने कपड़े या अन्य हानिकारक सामग्री जलाने से धुआं फैला।”
फैक्ट्री को फिलहाल सीज कर दिया गया है। प्रशासन और PCB मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
मौत की अफवाह निराधार
घटना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की मौत की चर्चा भी फैल गई थी। इस पर कलेक्टर ने स्पष्ट किया, “महिला पहले से बीमार थी और उसकी नेचुरल डेथ हुई है। धुएं से उसका कोई संबंध नहीं।”
6 से 9 बजे तक मुश्किल
स्थानीय लोगों के अनुसार शाम 6 बजे धुआं फैलना शुरू हुआ, लगभग 9 बजे तक लोगों को रही परेशानी, स्कूल और आसपास की कॉलोनियों में अधिक असर दिखाई दे रहा है ।
राहत: सभी की हालत ठीक
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सभी बच्चों व लोगों की हालत खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और लोगों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
आगे की कार्रवाई
प्रशासन एयर क्वालिटी सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, फैक्ट्री में सुरक्षा व मानकों की गंभीर जांच की जाएगी, दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दि।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019727


