[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामदान की ढाणी में 62 साल पुराना स्कूल बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

रामदान की ढाणी में 62 साल पुराना स्कूल बंद

रामदान की ढाणी में 62 साल पुराना स्कूल बंद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ :  बिरोल ग्राम पंचायत की रामदान की ढाणी में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को शून्य नामांकन के कारण बंद कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने स्कूल में तैनात दोनों शिक्षिकाओं को नवलगढ़ के मानसिंहका स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया है। यह विद्यालय 62 वर्ष पूर्व 1962 में स्थापित हुआ था।

पिछले सत्र में स्कूल में केवल दो विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जबकि उससे पहले छात्र संख्या 13 से घटकर 2 हो गई थी। इस सत्र में एक भी विद्यार्थी नामांकित नहीं होने के बाद विभाग ने स्कूल बंद करने का निर्णय लिया। शिक्षिका संजू शर्मा ने बताया कि उन्होंने नामांकन बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर संपर्क किया, लेकिन प्रयासों के बावजूद परिणाम नहीं मिला।

ढाणी के बुजुर्गों ने स्कूल बंद होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया। पड़ोसी हरिराम झाझड़िया ने बताया कि 1962 में गांववालों ने अपने खर्च पर स्कूल शुरू किया था और शुरुआत में शिक्षक का वेतन भी ग्रामीण ही देते थे। बाद में इसे सरकारी मान्यता मिली और एक समय यहां 250 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते थे। आसपास कोई अन्य स्कूल न होने से बच्चे दूर-दूर से पैदल चलकर पढ़ने आते थे।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि लोग फिर से रुचि दिखाएं और बच्चों को नामांकित करें, तो यह स्कूल अपनी पुरानी रौनक वापस पा सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22