युवा ही देश का भविष्य, राजनीति में बढ़ाएं सहभागिता: एम.डी. चोपदार
युवा संसद कार्यक्रम में बोले — संविधान की रक्षा और एकता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी
जयपुर : राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने कहा कि देश की एकता और संविधान की रक्षा में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। वे शुक्रवार को जयपुर स्थित कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में यूथ अफेयर्स द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि युवा जब राजनीति से जुड़ेंगे तभी राष्ट्र सही दिशा में आगे बढ़ेगा।“युवा ही देश का भविष्य हैं। आने वाला समय आपके हाथों में है।” – एम.डी. चोपदार
कांग्रेस सरकार ने दी युवाओं को बड़ी ताकत
चोपदार ने कांग्रेस शासन में मिले महत्वपूर्ण अधिकारों की याद दिलाई : 18 वर्ष में मताधिकार : राजीव गांधी की देन, सूचना का अधिकार (RTI) : डॉ. मनमोहन सिंह सरकार का ऐतिहासिक कदम, स्वास्थ्य का अधिकार : राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की जनहितकारी पहल

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा युवाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। राजस्थान में ₹25 लाख तक नि:शुल्क इलाज जैसी योजनाएँ आमजन के जीवन में बड़ी राहत साबित हुई हैं।
भेदभाव और नफरत की राजनीति पर कड़ा हमला
देश में बढ़ती सांप्रदायिकता और विभाजनकारी प्रवृत्तियों पर चिंता व्यक्त करते हुए चोपदार बोले “भारत विविधताओं का देश है, लेकिन नफरत की राजनीति हमें कमजोर करती है। युवाओं को इसके खिलाफ लामबंद होना होगा।”
उन्होंने कहा कि अलग-अलग धर्म, भाषा और संस्कृति के बावजूद तिरंगा हमें एक सूत्र में बांधता है, इसे अक्षुण्ण रखना युवाओं का कर्तव्य है।
गणमान्यजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में ये प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं : विधायक अमीन कागजी, आरटीडीसी पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़, कांग्रेस नेता एवं RCA पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
आयोजकों को धन्यवाद
अपने संबोधन के अंत में चोपदार ने यूथ अफेयर्स फाउंडर हसन अमन, सह-अध्यक्ष सुश्री सांझी एवं सुश्री सांची का उत्कृष्ट आयोजन के लिए आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1969072


