[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा वार्ड 38 में ट्यूबवेल गलत जगह बनाने पर धरना:वार्डवासी निर्धारित स्थान पर बोरवेल निर्माण की मांग पर अड़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

चिड़ावा वार्ड 38 में ट्यूबवेल गलत जगह बनाने पर धरना:वार्डवासी निर्धारित स्थान पर बोरवेल निर्माण की मांग पर अड़े

चिड़ावा वार्ड 38 में ट्यूबवेल गलत जगह बनाने पर धरना:वार्डवासी निर्धारित स्थान पर बोरवेल निर्माण की मांग पर अड़े

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 38 में स्वीकृत ट्यूबवेल को निर्धारित स्थान के बजाय दूसरी जगह बनाए जाने के विरोध में वार्डवासियों का धरना रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। वार्डवासियों ने आरोप लगाया है कि ट्यूबवेल गलत जगह बनाया गया है। यह धरना भगतों का मोहल्ला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरानी के सामने दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी बोरवेल निर्माण की उच्चस्तरीय जांच करवाने, इसे निर्धारित स्थान पर बनवाने और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे कलेक्टर से मिलकर मामले से अवगत कराएंगे। उन्होंने अपने आंदोलन को जारी रखने की बात कही है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मंगेश भगत, कैलाश भगत, अरविंद भगत, मंगलचंद कुमावत, ओपी वर्मा, बनवारीलाल विद्यार्थी, तनसुख नायक, संजय कुमावत, माडूराम बरवड़, प्रसादीराम भगत, जगदीश नायक, राधेश्याम बरवड़, विशाल वर्मा, धर्मवीर स्वामी, पवन बाडेटिया, मुकेश कुमावत, संदीप कुमावत और सुमित चेजारा सहित कई वार्डवासी मौजूद थे। वार्डवासियों के अनुसार, कुछ दिन पहले वार्ड 38 के लिए एक ट्यूबवेल स्वीकृत किया गया था। उनका आरोप है कि इसे निर्धारित जगह से करीब दो किलोमीटर दूर मंड्रेला रोड पर गोपाल मंदिर के पास बनाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62