[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक से आए बदमाश बकरियों को ले भागे:चरने के लिए छोड़ा, दिखाई नहीं देने पर तलाश करता रहा पीड़ित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाइक से आए बदमाश बकरियों को ले भागे:चरने के लिए छोड़ा, दिखाई नहीं देने पर तलाश करता रहा पीड़ित

बाइक से आए बदमाश बकरियों को ले भागे:चरने के लिए छोड़ा, दिखाई नहीं देने पर तलाश करता रहा पीड़ित

चूरू : चूरू शहर की पूनिया कॉलोनी में चार बकरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित सचिन प्रजापत की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चराई के लिए छोड़ी थीं बकरियां

सचिन प्रजापत ने बताया कि उसकी बकरियां पानी की टंकी के पास चर रही थीं। रोज की तरह वह शाम को उन्हें लेने पहुंचा, लेकिन चारों बकरियां वहां से गायब मिलीं। परिवार और पड़ोसियों के साथ काफी तलाश करने के बावजूद बकरियों का कोई सुराग नहीं लगा।

CCTV फुटेज में आरोपी बाइक पर दिखाई दिए

आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, जिसमें 2–3 युवक बाइक पर बकरियों को उठाकर ले जाते दिखाई दिए।फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं और पुलिस इन्हीं के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज में दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएग।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62