[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर जिलाध्यक्ष नियुक्ति में डोटासरा की चली:सुनीता गठाला दूसरी बार मौका मिला, कहा- कॉलेज लाइफ से संघर्ष जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर जिलाध्यक्ष नियुक्ति में डोटासरा की चली:सुनीता गठाला दूसरी बार मौका मिला, कहा- कॉलेज लाइफ से संघर्ष जारी

सीकर जिलाध्यक्ष नियुक्ति में डोटासरा की चली:सुनीता गठाला दूसरी बार मौका मिला, कहा- कॉलेज लाइफ से संघर्ष जारी

सीकर : लंबे इंतजार के बाद आज प्रदेश में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सूची जारी हो चुकी है। सीकर में लगातार दूसरी बार सुनीता गठाला को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिनका कहना है कि वह लगातार कॉलेज लाइफ से संघर्ष कर रही है। इसकी वजह से उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिली है।

सुनीता गठाला ने कहा- कांग्रेस आलाकमान ने लगातार दूसरी बार उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। उसका वह बखूबी तरीके से निर्वहन करेगी। इतना ही नहीं पार्टी के द्वारा जो भी कार्यक्रम जारी किए जाएंगे उनका हर विधानसभा के बूथ लेवल तक निर्वाहन करवाया जाएगा।

सुनीता का कहना है कि वह कॉलेज लाइफ से ही कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI से जुड़ी हुई है। इसके बाद भी लगातार पार्टी में एक्टिव रही। विपक्ष में रहने के बावजूद भी उन्होंने लगातार सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। इसके बूते ही उन्हें यह वापस जिम्मेदारी मिली है।

हालांकि राजनीतिक जानकार बताते हैं कि जिलाध्यक्ष पद में वापस सुनीता की वापसी होना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की बात को तवज्जो देना है क्योंकि सीकर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए लगातार कई नेता दावेदारी कर रहे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77