[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 : झुंझुनूं के 9 बीएलओ ने किया 100% डिजिटाइजेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 : झुंझुनूं के 9 बीएलओ ने किया 100% डिजिटाइजेशन

विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 : झुंझुनूं के 9 बीएलओ ने किया 100% डिजिटाइजेशन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 अभियान में झुंझुनूं जिले के बीएलओ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को जिले के 9 बीएलओ ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर मिसाल पेश की। इनमें झुंझुनूं विधानसभा से अमित कड़वासरा (भाग संख्या 236) और सुनील कुमार चाहर (भाग संख्या 98), मंडावा से अनीता (भाग संख्या 237) और भागीरथ बसेरा (भाग संख्या 96), उदयपुरवाटी से सुभाष चंद्र लांबा (भाग संख्या 234), खेतड़ी से राजेश कुमार (भाग संख्या 8), नवलगढ़ से गोविंद सिंह (भाग संख्या 188) तथा पिलानी से रामदयाल (भाग संख्या 12) और राजेश कुमार (भाग संख्या 217) शामिल हैं।

महिला बीएलओ अनीता का सराहनीय कार्य

मंडावा विधानसभा क्षेत्र की बीएलओ अनीता ने समय पर 100% ई-फॉर्म संग्रहण और डिजिटाइजेशन कर विशेष दक्षता दिखाई। कठिन परिस्थितियों और क्षेत्रीय चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया। ERO सुमन देवी और AERO डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने अनीता सहित सभी बीएलओ को बधाई देते हुए कहा कि उनके प्रयास से निर्वाचन प्रक्रिया और अधिक सटीक और पारदर्शी होगी।

Related Articles