चिड़ावा में राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती शिविर के लिए ट्रायल शुरू:चयनित खिलाड़ी यूपी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे
चिड़ावा में राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती शिविर के लिए ट्रायल शुरू:चयनित खिलाड़ी यूपी में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे
चिड़ावा : चिड़ावा में 69वीं राष्ट्रीय स्तर विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल शुरू हो गए हैं। ये ट्रायल पिलानी रोड स्थित गुरु हनुमान व्यायामशाला में हो रहे हैं। इन ट्रायलों के माध्यम से 22 से 27 नवंबर 2025 तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
गुरु हनुमान व्यायामशाला संस्थान के सचिव एवं कोच राजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में 17 वर्ष और 19 वर्ष (छात्र वर्ग) की ग्रीको रोमन प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। व्यायामशाला में आज और कल दो दिवसीय कैंप प्रशिक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कोच राजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शिविर में जोगेंद्र सिंह, गंगा सिंह, निशु फौजदार और संजय कुमार जैसे कोच प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस शिविर के प्रभारी महात्मा गांधी राजकीय स्कूल, मालियों की बगीची के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार वर्मा होंगे।

आज के कार्यक्रम में एसीबीईओ सुरेश पायल, एसीबीईओ कय्यूम अली, प्रिंसिपल महेंद्र कुमावत, विवेकानंद स्कूल के प्रिंसिपल विनोद सैनी, पीसीपी परमहंस स्कूल के सह निदेशक मुकेश जांगिड़ और कोच गंगा सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कोच राजेंद्र पाल, कोच जोगेंद्र सिंह और मंजीत सिंह ने अतिथियों का माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन निरंजन शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037309

