[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांड सामने आने से कार बाइक से टकराई:बाइक सवार के पैर में लोहे की रॉड घुसी, पिलानी में तालाब पार्क के पास हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

सांड सामने आने से कार बाइक से टकराई:बाइक सवार के पैर में लोहे की रॉड घुसी, पिलानी में तालाब पार्क के पास हादसा

सांड सामने आने से कार बाइक से टकराई:बाइक सवार के पैर में लोहे की रॉड घुसी, पिलानी में तालाब पार्क के पास हादसा

पिलानी : पिलानी में तालाब पार्क के पास आवारा सांडों के कारण एक सड़क हादसा हो गया। गुरुवार दोपहर को सड़क पर अचानक दो सांडों के सामने आने पर एक कार चालक ने ब्रेक लगाए। इससे पीछे आ रहा एक बाइक सवार कार से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक के पैर में कार के टोचन हुक की लोहे की रॉड आर-पार निकल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बैटरी ग्राइंडर मंगवाकर रॉड को काटा। इसके बाद घायल युवक को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालाब पार्क के पास फल-सब्जी के ठेले लगते हैं, जिसके कारण यहां आवारा पशु घूमते रहते हैं। यह स्थान पिलानी-राजगढ़ रोड पर है, जो कस्बे की मुख्य और अत्यंत व्यस्त सड़क है। आवारा पशुओं की मौजूदगी के कारण यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

घायल युवक की पहचान नूहंद गांव निवासी शादिर के रूप में हुई है, जो टेंट लगाने का काम करता है। शादिर अपनी बहन को पिलानी की एक लाइब्रेरी से लेने जा रहा था। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल शादिर को अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77