[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फ्रेशर्स पार्टी में स्टूडेंट्स की धमाकेदार प्रस्तुति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

फ्रेशर्स पार्टी में स्टूडेंट्स की धमाकेदार प्रस्तुति

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में सोनाक्षी मिस फ्रेशर, प्रदीप बने मिस्टर फ्रेशर

सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में बुधवार को फ्रेशर्स पार्टी 2025 धूमधाम से हुई। कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय, कुलसचिव श्वेता यादव और अकादमिक निदेशक डॉ. आर.सी. मीना ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्टूडेंट्स ने रैंप वॉक, राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती और बॉलीवुड गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

जजों की टीम ने विभिन्न राउंड के आधार पर चयन किया, जिसमें सोनाक्षी (जनसंचार विभाग) बनीं मिस फ्रेशर, मीनाक्षी रनर-अप रहीं, और प्रदीप कुमार (भौतिक विज्ञान) को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली और अनुशासन से अवगत कराया। छात्रों ने सेल्फी लेते हुए और उत्सव का आनंद लेते हुए खूब मस्ती की।

कुलपति बोले-संस्कार और चरित्र निर्माण सबसे जरूरी

कुलपति प्रो. राय ने कहा कि “कड़ी मेहनत और लगन से ही लक्ष्य प्राप्त होते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि चरित्र निर्माण कक्षा के बाहर के अनुभवों से होता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अनुशासन, टीमवर्क और प्रबंधन सिखाते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोविंद सिंह ने किया। आयोजन में विश्वविद्यालय के अधिकारी, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77