[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला परिषद की साधारण सभा 28 नवंबर को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला परिषद की साधारण सभा 28 नवंबर को

जिला परिषद की साधारण सभा 28 नवंबर को

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 28 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे जिला परिषद सभाभवन में आयोजित की जाएगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागीय विषयों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पालना की समीक्षा, जिले में विद्युत आपूर्ति एवं विद्युत संबंधित समस्याओं, सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़े कार्यों की प्रगति, पेयजल आपूर्ति एवं उससे संबंधित मुद्दों पर चर्चा, महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना एवं श्रम बजट पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा। इस दौरान पंचायती राज विभाग को हस्तान्तरित पाँचों विभागों की योजनाओं व कार्यों पर विमर्श व पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के कार्यों पर चर्चा एवं अनुमोदन भी किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77