[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी के पूर्व शिक्षक की पुस्तक का पटना में विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी के पूर्व शिक्षक की पुस्तक का पटना में विमोचन

बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी के पूर्व शिक्षक की पुस्तक का पटना में विमोचन

पिलानी : बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी के पूर्व शिक्षक ए.के.जी. चौधरी की पुस्तक “विद्या निकेतन, बिरला पब्लिक स्कूल – ए स्कूल विद डिफरेंस” का विमोचन रविवार को पटना में किया गया। कार्यक्रम होटल लेमन ट्री, एग्जीबिशन रोड में विनोबा ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (पटना चैप्टर) के सहयोग से आयोजित हुआ।

विमोचन बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या काजल मरवाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर विनोबा पटना चैप्टर के सचिव और सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय गोयनका ने पुस्तक की विषयवस्तु और विद्यालय की विशिष्ट शिक्षण परंपरा पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं सीनियर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर मनोरंजन कुमार ने लेखक ए.के.जी. चौधरी के जीवन और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में एडमिशन इंचार्ज कन्हैया लाठ, विद्यालय के पूर्व छात्र एवं पटना के गणमान्य अतिथि अशोक वर्धन, अनिल पोद्दार, निशांत अग्रवाल, शशि शेखर सिंह, उमेश पोद्दार, अमित पोद्दार, संजय यादव, सतीश मखरिया एवं अंशुमाली अमित सहित कई लोग उपस्थित रहे।

इधर, बिरला पब्लिक स्कूल का एडमिशन कैंपेन पिछले तीन दिनों से पटना में चल रहा है। विद्यालय की श्रेष्ठ शैक्षणिक परंपरा और गौरवपूर्ण इतिहास से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश हेतु पहुँच रहे हैं तथा प्राचार्या काजल मरवाह, सीनियर कोऑर्डिनेटर मनोरंजन कुमार और एडमिशन इंचार्ज से मुलाकात कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77