[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिन्दू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात:राजस्थान अध्यक्ष ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

हिन्दू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात:राजस्थान अध्यक्ष ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर की चर्चा

हिन्दू महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात:राजस्थान अध्यक्ष ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर की चर्चा

पिलानी : अखिल भारत हिन्दू महासभा के राजस्थान अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर विस्तृत चर्चा हुई। यह मुलाकात संगठन के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया के साथ प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया भी मौजूद थे। नेताओं ने संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और राज्य के जिलों के दौरे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने बातचीत के दौरान राजस्थान में सदस्यता अभियान को अधिक गति देने पर जोर दिया। उन्होंने संकेत दिए कि संगठन जल्द ही राज्यभर में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाएगा, जिससे नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत किया जा सके।

चक्रपाणि महाराज ने राजस्थान के सभी जिलों के दौरे की योजना भी साझा की। उनके अनुसार, इन दौरों का उद्देश्य स्थानीय इकाइयों को सक्रिय करना, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा। मुलाकात के बाद पवन कुमार पूनिया और भागीरथ सिंह पिलानिया ने बताया कि इस बैठक से राजस्थान में हिन्दू महासभा की गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी। दोनों नेताओं का मानना है कि चक्रपाणि महाराज के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और संगठन की पकड़ मजबूत होगी।

Related Articles