श्रीराम कथा : ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव, महिलाओं ने मंगल गीतों पर किया नृत्य
श्रीराम कथा : ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव, महिलाओं ने मंगल गीतों पर किया नृत्य
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर परिसर में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन बुधवार को प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचक धर्मदास महाराज ने प्रभु श्रीराम के प्राकट्य प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। मंदिर पंडाल को पुष्प मालाओं व गुब्बारों से सजाया गया, वहीं बालक को श्रीराम और बाल हनुमान के स्वरूप में तैयार कर आकर्षक झांकी सजाई गई।
महिलाओं का विशाल हुजूम जन्मोत्सव में उमड़ पड़ा। मंगल गीतों पर नृत्य कर महिलाओं ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महाराज श्री ने अपने प्रवचन में श्रीराम अवतार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रभु का जन्म केवल एक कारण से नहीं, बल्कि अनेकों कल्याणकारी उद्देश्यों की पूर्ति के लिए हुआ। मनु-सतरूपा की भक्ति और नारद मुनि के वचनों को सत्य करने हेतु श्रीहरि ने मानव रूप में प्रकट होकर रामावतार धारण किया।

कार्यक्रम में लालजी बियानी, मैना देवी, गोविंद बियानी, मुकेश मिश्रा (फतेहपुर), पूर्व पालिका अध्यक्ष पवन बाटोलिया (लक्ष्मणगढ़), बालकिशन लाटा (रतनगढ़), आनंद सिंह शेखावत (नवलगढ़), रामस्वरूप बियाला, संपत शर्मा, सुशील सोनी, नरेंद्र योगी, महावीर चेजारा, शरद जोशी, मनीष योगी, रवि भार्गव, बुधराम योगी, विकास घुवारीया, सुशील चेजारा, हर्ष कुमावत, तुषार जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, रमेश दर्जी, राजकुमार चेजारा, प्रमोद पचलगिया, राजेंद्र भोड़कीवाला, संगीता अग्रवाल, राजाराम सुरोलिया, विकेश कुलहरी, उमाशंकर शर्मा, श्रीराम पचलगिया, रामस्वरूप जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1929913


