[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में भाजपाइयों ने एनडीए की जीत का जश्न मनाया:बिहार में प्रचंड जीत पर पटाखे फोड़कर बांटी मिठाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में भाजपाइयों ने एनडीए की जीत का जश्न मनाया:बिहार में प्रचंड जीत पर पटाखे फोड़कर बांटी मिठाई

रींगस में भाजपाइयों ने एनडीए की जीत का जश्न मनाया:बिहार में प्रचंड जीत पर पटाखे फोड़कर बांटी मिठाई

रींगस : रींगस कस्बे में शनिवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत का जश्न मनाया। हॉस्पिटल चौराहे पर स्थित नगर पालिका कार्यालय के सामने मंडल पदाधिकारियों ने आतिशबाजी की, पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी। इस दौरान भाजपा पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से नारे भी लगाए गए।

इस अवसर पर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भातरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनप्रिय नीतियों और योजनाओं के कारण बिहार में यह शानदार जीत मिली है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी अन्य स्थानों पर भाजपा की जीत का सिलसिला जारी रहेगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु चूलेट और अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट गिरीराज सिंह तंवर ने बताया कि भाजपा ने हमेशा देशवासियों के हितों को प्राथमिकता दी है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के कारण ही बिहार में एनडीए को यह प्रचंड जीत हासिल हुई है।

इस कार्यक्रम में जनसेवक चंद्रशेखर सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाखा कुमावत, भाजयुमो अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश भातरा, अरुण शर्मा, मालीराम कुमावत, सुरेश कुमावत, आदित्य, विष्णु गंगावत, रिछपाल निठारवाल, महेंद्र बलोदा और गोविंद राम सहित कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77