बिहार चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न:चिड़ावा में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े
बिहार चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न:चिड़ावा में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, पटाखे फोड़े
चिड़ावा : चिड़ावा में बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का जश्न मनाया गया। शहर के विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, सुरेश भूकर और पूर्व नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने कहा कि बिहार की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन से संतुष्ट है। उन्होंने जोर दिया कि देश में भाजपा की लहर है और जनता ने सुशासन को वोट देकर भ्रष्टाचार तथा भाई-भतीजावाद के खिलाफ अपना फैसला सुनाया है।
नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने कहा कि यह जीत जनता की निस्वार्थ सेवा का परिणाम है, जिसे जनता ने अपने मतों के माध्यम से दिया है। भाजपा नेता सुरेश भूकर, वरिष्ठ पार्षद राजेंद्र पाल सिंह कोच, बाबूलाल वर्मा और उपाध्यक्ष पवन शर्मा, अशोक पुजारी सहित अन्य नेताओं ने भी इस जीत को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। इस मौके पर रिंकू शर्मा, ख्याति केडिया, विमल शर्मा, मोहित तामड़ायत, रामचंद्र शर्मा, रजनीकांत मिश्र, सज्जन गोदारा, सुभाष पांडे और सुभाष ओजटू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930134


