[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिव-बालाजी मंदिर तक पहुंचा गंदा पानी:बगड़ियों की ढाणी में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शिव-बालाजी मंदिर तक पहुंचा गंदा पानी:बगड़ियों की ढाणी में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

शिव-बालाजी मंदिर तक पहुंचा गंदा पानी:बगड़ियों की ढाणी में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

रानौली : रानोली कस्बे के पलासरा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बगड़ियों की ढाणी में गंदे पानी की निकासी व्यवस्था ठप हो गई है। गलियों और मुख्य मार्ग पर कई दिनों से गंदा पानी जमा है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर है कि शिव-बालाजी मंदिर के बाहर तक गंदा पानी पहुँच गया है, जिससे श्रद्धालुओं में भी रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने बताया कि गंदे पानी की निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए कई बार शिकायतें की गईं। हालांकि, अधिकारियों या सरपंच द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया। ग्रामवासी पवन होदकासिया के अनुसार, समस्या बार-बार उठाने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा।

सड़कों पर जमा गंदा पानी आवागमन में भी बड़ी बाधा उत्पन्न कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, घर से निकलते ही उन्हें कीचड़ और बदबूदार पानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, उप-स्वास्थ्य केंद्र पर भी ताला लगा रहता है और कोई डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं होता, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हैं।

गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला और पुरुषों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। यह धरना करीब तीन घंटे तक चला, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुँचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने कंटीली झाड़ियां और बड़े पत्थर रखकर मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कैलाश, श्रावण, धूड़मल, मंगलचंद, विकास, सुनीता देवी, रुक्मा देवी और दीपिका देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77