[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भागीदारी

बीकानेर : बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को नमन किया गया। कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आदिवासी समुदायों के योगदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह कर देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

यूसीईटी प्राचार्य डॉ. परबंत सिंह संधु ने कहा कि यह दिवस जनजातीय समुदायों की कला, संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने का अवसर है। वहीं संचालिका डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि उनकी 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 1 से 15 नवंबर तक “जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा” मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

संचालक जय भास्कर ने कहा कि बिरसा मुंडा ने 19वीं शताब्दी के अंत में झारखंड और बिहार क्षेत्र में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासी आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने आदिवासी समुदायों में आत्मसम्मान और स्वतंत्रता की भावना जगाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में डॉ. प्रीति पारीक ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet