[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ

सैकड़ों महिलाएं नाचते-गाते पहुंचीं बालाजी मंदिर, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : नगर के श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर में गुरुवार को श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर पुजारी सुभाष शर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे श्री रघुनाथ जी मंदिर परिसर में कथा वाचक धर्मदास महाराज के सानिध्य में कलश एवं निशानों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रीराम, लक्ष्मण और बाल हनुमान की संजीव झांकियों सहित भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

कलश यात्रा मुख्य बाजार से होती हुई श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर कथा स्थल पर पहुंची, जहां महाआरती के साथ इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान व्यापारियों और भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सैकड़ों महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग नाचते-गाते हुए आगे बढ़े और पूरे मार्ग को भक्तिमय वातावरण में बदल दिया। भक्तों की भीड़ और भक्ति भाव से भरे माहौल ने श्रीराम कथा की शुरुआत को एक दिव्य रूप प्रदान किया।

इस अवसर पर आत्माराम जोशी, रामस्वरूप बियाला, संतोष शर्मा, मनीष योगी, रवि भार्गव, आशीष गुर्जर, गोविंद शर्मा, पालिका अध्यक्ष मनीष चौधरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, रमेश दर्जी, राजकुमार चेजारा, संपत शर्मा, पंडित आदित्य नारायण सरोलिया, प्रेमपाल चंद्रपाल दुलर, राजकुमार सोनी, सुशील सोनी, उमाशंकर शर्मा, मनीष शर्मा, नरेंद्र योगी, सुरेश जोशी, शिव कुमार गनेड़ीवाला, प्रमोद पचलगिया, राजेंद्र भार्गव, अरविंद चौबे, वीरेंद्र शाह, अशोक टेलर, दिलीप कुमावत, दीपक टेलर, अशोक माटोलिया, अजय सुरोलिया, सुशील कुमावत, राहुल टेलर, हर्ष कुमावत, अंकित शर्मा, विकास घुवारिया सहित सैकड़ों बालाजी भक्त और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles