[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

RLD प्रदेशाध्यक्ष बोले- हमारा किसी पार्टी से गठबंधन नहीं:फिर से पार्टी को मजबूत करेंगे; निकाय चुनाव में सिंबल पर प्रत्याशी उतारने का लक्ष्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

RLD प्रदेशाध्यक्ष बोले- हमारा किसी पार्टी से गठबंधन नहीं:फिर से पार्टी को मजबूत करेंगे; निकाय चुनाव में सिंबल पर प्रत्याशी उतारने का लक्ष्य

RLD प्रदेशाध्यक्ष बोले- हमारा किसी पार्टी से गठबंधन नहीं:फिर से पार्टी को मजबूत करेंगे; निकाय चुनाव में सिंबल पर प्रत्याशी उतारने का लक्ष्य

सीकर : 23 दिसंबर को सीकर में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम को‌ लेकर सीकर आए राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी‌।

प्रदेशाध्यक्ष अवाना ने बताया- सीकर के किसानों का चौधरी चरण सिंह से गहराव जुड़ाव रहा इसलिए इस बार चौधरी चरण सिंह की जयंती सीकर में मनाने का फैसला किया है।

RLD प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सीकर आए देवनारायण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना का प्रदेश महासचिव बृजमोहन गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष अवाना ने कहा- राष्ट्रीय लोक दल का राजस्थान में काफी अच्छा जनाधार रहा है।

RLD प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना का सीकर आगमन पर स्वागत किया गया।
RLD प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना का सीकर आगमन पर स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय लोक दल से जुड़ना चाह रहे हैं लोग प्रदेशाध्यक्ष अवाना ने कहा- पिछले कुछ समय से पार्टी के जनप्रतिनिधि कम चुनकर आए लेकिन राष्ट्रीय लोक दल की विचारधारा को प्रदेश की जनता आज भी बहुत पसंद करती है। लोग तेजी से राष्ट्रीय लोक दल से जुड़ना चाह रहे हैं। जल्द ही पार्टी को फिर से पूरे राजस्थान में मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा। हर संभाग स्तर पर बड़ी एकता रैली आयोजित की जाएगी।

किसी‌ भी पॉलिटिकल पार्टी से कोई गठबंधन नहीं है

राजस्थान में गठबंधन के सवाल पर अवाना ने कहा- RLD का राजस्थान में किसी‌ भी पॉलिटिकल पार्टी से कोई गठबंधन नहीं है। निकाय/पंचायत में पार्टी के सिंबल पर प्रत्याशी उतारने को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह, प्रदेश महासचिव अशोक बंजारा, प्रदेश महासचिव सांवरमल मूंड, सुरजीत चौधरी, काशीराम चौधरी व अजय फौजदार आदि मौजूद थे। आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व पीएम चौ. चरण सिंह के पोते व केंद्र सरकार के स्किल डवलपमेंट मंत्री जयंत चौधरी होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77