[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बच्चे के जन्मोत्सव पर ससुराल-पीहर में पक्ष में मारपीट:7 लोग हुए घायल, नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती; कार्यक्रम में देरी से पहुंचने पर हुआ था विवाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

बच्चे के जन्मोत्सव पर ससुराल-पीहर में पक्ष में मारपीट:7 लोग हुए घायल, नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती; कार्यक्रम में देरी से पहुंचने पर हुआ था विवाद

बच्चे के जन्मोत्सव पर ससुराल-पीहर में पक्ष में मारपीट:7 लोग हुए घायल, नीमकाथाना अस्पताल में भर्ती; कार्यक्रम में देरी से पहुंचने पर हुआ था विवाद

नीमकाथाना : नीमकाथाना इलाके के पुछलावाली गांव में पुत्र जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस मारपीट में लड़की के पीहर पक्ष के करीब सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, लड़की का पीहर पक्ष शाहपुरा से पुछलावाली में हुए जन्मोत्सव में शामिल होने आया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके देर से पहुंचने पर विवाद कर लिया और मारपीट शुरू कर दी। घायल महेंद्र ने बताया कि वे शाहपुरा से अपने बड़े भाई की लड़की के पुत्र जन्मोत्सव में ‘पेज भरने’ के लिए बस से आए थे। थोड़ी देरी होने पर उन्होंने माफी भी मांगी, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नाराज़ हो गए।

महेंद्र के अनुसार, बाद में उनके साथ आई एक महिला जब नवजात से मिलने गई तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। बीच-बचाव के बाद सभी को बस में बिठा दिया गया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने बस के आगे गाड़ी लगाकर दोबारा हमला कर दिया। घायलों ने किसी तरह जान बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सुरक्षित निकलवाया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles