सरदारशहर के विद्याधर पारीक को मिली जिम्मेदारी:राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चैप्टर के सदस्य मनोनीत, एडवाइजरी बोर्ड में शामिल
सरदारशहर के विद्याधर पारीक को मिली जिम्मेदारी:राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चैप्टर के सदस्य मनोनीत, एडवाइजरी बोर्ड में शामिल
सरदारशहर : विद्याधर पारीक को राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चैप्टर के एडवाइजरी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। मूल रूप से साहवा/सरदारशहर निवासी पारीक दिल्ली के प्रवासी हैं। उन्हें दिल्ली में आयोजित एक समारोह में यह दायित्व सौंपा गया। राजस्थान फाउंडेशन की स्थापना 30 मार्च 2001 को दिल्ली में हुई थी। यह संगठन अनिवासी राजस्थानियों को जोड़ने, प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और राजस्थान के विकास में प्रवासी समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य करता है।
पारीक की नियुक्ति पर कई सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है। इनमें ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन, ऑल इंडिया पारीक महासभा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा, विप्र फाउंडेशन, गौ सेवा संघ और पारीक नवयुवक मंडल शामिल हैं। इन संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूनमचंद पारीक, दुर्गाराम पारीक, मांगीलाल जोशी, बंशीधर बोहरा, रामोतार जोशी (गोगासर), गिरधारीलाल पारीक, परमेश्वर दूबे, हूलासमल व्यास, महेंद्र देराश्री, प्रहलादराय पांडिया, प्रकाश पारीक, राकेश पारीक, राजेश पारीक, पार्षद पन्नालाल देराश्री, रामनिवास तिवाड़ी, मदनलाल पारीक, अशोककुमार गौड़, भरत गौड़ और संजय दीक्षित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1920653


