भोड़की में करंट लगने से युवक की मौत:सूखी खेजड़ी का पेड़ काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया
भोड़की में करंट लगने से युवक की मौत:सूखी खेजड़ी का पेड़ काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के भोड़की गांव में शुक्रवार 07 नबंवर शाम एक हादसे में 25 वर्षीय युवक जितेंद्र कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। जितेंद्र पुत्र गोवर्धन, बड़ की ढाणी तन गुढ़ा का निवासी था। वह भोड़की गांव में एक सूखी खेजड़ी का पेड़ काट रहा था, तभी पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुढ़ा सामुदायिक हेल्थ सेंटर (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव उन्हें सौंप दिया।
मृतक जितेंद्र अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह परिवार की आर्थिक स्थिति संभालने के लिए मजदूरी करता था। इस अचानक हुई दुर्घटना से परिवार में दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर हाईटेंशन बिजली लाइनें काफी नीचे से गुजरती हैं, जिससे ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन तारों को ऊंचा किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035011


