झुंझुनूं में तेज रफ्तार थार ने युवती को मारी टक्कर:इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी चालक फरार
झुंझुनूं में तेज रफ्तार थार ने युवती को मारी टक्कर:इलाज के दौरान हुई मौत, आरोपी चालक फरार
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के जाखोद गांव में सूरजगढ़ क्षेत्र के जाखोद गांव में सड़क हादसे की दर्दनाक कहानी सामने आई है। थार गाड़ी की टक्कर से घायल युवती अनुष्का कुमावत ने शुक्रवार 07 नबंवर सुबह जयपुर SMS हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। दो दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष के बाद अब गांव में मातम छा गया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। सूरजगढ़ पुलिस ने FIR दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार है।
दुकान से लौटते वक्त थार ने मारी भीषण टक्कर
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अनुषा अपनी सहेली सुनिता के साथ जाखोद बस स्टैंड के पास दुकान से नीचे सड़क पर आ रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली काली थार तेज रफ्तार में आई और अनुषा को जोरदार टक्कर मारकर भाग गई। टक्कर इतनी भारी थी कि अनुषा सड़क पर गिरते ही लहूलुहान हो गई।

गंभीर हालत में रेफर, देर रात अस्पताल में दम तोड़ा
गांव के मगंतूराम शर्मा की गाड़ी से अनुषा को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर चोटों के कारण झुंझुनूं रेफर किया गया। अपेक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती अनुषा ने गुरुवार देर रात इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के मुताबिक सिर और पैर पर गहरी चोटें थीं, जो घातक साबित हुईं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में शोक
20 वर्षीय अनुषा की मौत की खबर से जाखोद गांव में गम का माहौल है। परिवार ने पुलिस से तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
FIR दर्ज, थार जब्त-चालक की तलाश जारी
मृतका के चाचा गंगाराम की रिपोर्ट पर सूरजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना अधिकारी धर्मेंद्र मीणा ने बताया कि काली थार को थाने में जब्त कर लिया गया है। वाहन बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का है, इसलिए उसकी पहचान के लिए तकनीकी जांच चल रही है। चालक घटनास्थल से फरार हो गया था।
सिर्फ घरेलू सामान लेने निकली थी अनुषा
पिता दानमल कुम्हार के अनुसार, अनुषा घर से कुछ सामान लेने निकली थी और कुछ ही मिनटों बाद यह हादसा हो गया। परिवार ने इसे साफ तौर पर लापरवाही का परिणाम बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039171


