[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:काम पर जा रहा था, 5 महीने से सीकर में रह रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्कूल बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:काम पर जा रहा था, 5 महीने से सीकर में रह रहा था

स्कूल बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:काम पर जा रहा था, 5 महीने से सीकर में रह रहा था

सीकर : सीकर में आकाशदीप स्कूल बस ने काम पर जा रहे बुजुर्ग मजदूर को टक्कर मार दी। घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे इलाज के लिए सीकर के एसके हॉस्पिटल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अब शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

मृतक का नाम धूरया अहिरवार (60) पुत्र गोटूराम निवासी मोतीपुर, मध्य प्रदेश है। इनके बेटे जानकीलाल ने बताया कि वर्तमान में वह सीकर के सदर थाना इलाके में मालियों की ढाणी में रह रहे थे। धूरया रोजाना सुबह मजदूरी के लिए निकलते थे। आज भी सुबह 8 बजे के करीब वह काम पर आ रहे थे। वह सड़क पर चल रहे थे। इसी दौरान गिर्राज होटल के पास पीछे से आ रही बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एसके अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसके हॉस्पिटल में मोर्चरी के बाहर मौजूद परिजन।
एसके हॉस्पिटल में मोर्चरी के बाहर मौजूद परिजन।

घटना के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के वक्त मृतक के परिवार के कई लोग भी वहीं पर मौजूद थे। जिन्होंने घटना को होते हुए देखा। परिवार ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं है। मृतक के तीन लड़के और दो लड़की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77