[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जोरों पर:15 बूथों पर घर-घर गणना प्रपत्र, बीएलओ ने वार्ड 18 में की समीक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जोरों पर:15 बूथों पर घर-घर गणना प्रपत्र, बीएलओ ने वार्ड 18 में की समीक्षा

बिसाऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जोरों पर:15 बूथों पर घर-घर गणना प्रपत्र, बीएलओ ने वार्ड 18 में की समीक्षा

बिसाऊ : बिसाऊ में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत कस्बे में मतदाताओं के सत्यापन का कार्य निरंतर जारी है। मंडावा विधानसभा क्षेत्र के बिसाऊ कस्बे में कुल 15 मतदान केंद्रों पर यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। वे मतदाता सूची के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति शामिल न हो।

बीएलओ प्रकाश धोलपुरिया ने वार्ड 18 में वितरित किए जा रहे गणना प्रपत्रों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाई और सही जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। धोलपुरिया ने बीएलओ को पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने, आईडी कार्ड पहनकर ड्यूटी करने, दैनिक प्रगति का रिकॉर्ड रखने और समयबद्ध तरीके से प्रपत्र भरवाने के निर्देश दिए।

अभियान की निगरानी के लिए बीडीओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार जैसे अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक है। यह अभियान पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77