[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अब तक 71.59% मैपिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अब तक 71.59% मैपिंग

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अब तक 71.59% मैपिंग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर–2026) के तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। अभियान के दूसरे दिन बुधवार शाम तक जिले में 78,507 इनुमेरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं।

सादुलपुर में 15,197, तारानगर में 13,408, सरदारशहर में 12,837, चूरू में 13,567, रतनगढ़ में 10,782 और सुजानगढ़ में 12,716 फॉर्म वितरित हुए। अब तक जिले में 71.59 प्रतिशत मतदाता सूची मैपिंग कार्य पूर्ण हो चुका है।

अभियान के तहत अधिकारियों ने भी क्षेत्रवार भ्रमण कर मतदाताओं से संवाद किया और उन्हें एसआईआर–2026 की जानकारी दी।
इस दौरान तारानगर, सुजानगढ़, सरदारशहर, सादुलपुर और चूरू विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन अधिकारियों ने मतदाताओं से घर-घर संपर्क कर फॉर्म भरवाए।

Related Articles