[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री करंट धाम बालाजी मंदिर में वार्षिक उत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

श्री करंट धाम बालाजी मंदिर में वार्षिक उत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

श्री करंट धाम बालाजी मंदिर में वार्षिक उत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : कस्बे के मंडावा रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय परिसर में बने श्री करंट धाम बालाजी मंदिर में वार्षिक उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ वाचक गायक आशीष कुमार, मनीष व अनिल ने सुंदरकांड पाठ का वाचन किया।

पाठ के उपरांत बाबा की आरती की गई एवं भोग लगाकर सवामणी प्रसाद का वितरण किया गया। अनिल शर्मा ने पूजा-अर्चना करवाई। इस अवसर पर सुंदर नाथ महाराज, एईएन सुनील कुमार गोदारा, जेईएन नवीन कुमार, एआरओ मुकेश कुमार, मोहर सिंह रेवाड़, सुनिल मूड, भरत वीर, मनोहर लाल, सुनिल शेषभा, अनिल भास्कर, सुरेंद्र सारहण, सुरेंद्र चेजारा, हीरालाल, अमित कुमार, शीतल कुमारी, राहुल, महेश, हेतराम, विकाश सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles