[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कहासुनी के बाद 2-पक्ष भिड़े, गोली मारकर युवक की हत्या:शादी में खाने को लेकर हुआ था विवाद; 6 घायल हॉस्पिटल में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़भरतपुरराजस्थानराज्य

कहासुनी के बाद 2-पक्ष भिड़े, गोली मारकर युवक की हत्या:शादी में खाने को लेकर हुआ था विवाद; 6 घायल हॉस्पिटल में भर्ती

कहासुनी के बाद 2-पक्ष भिड़े, गोली मारकर युवक की हत्या:शादी में खाने को लेकर हुआ था विवाद; 6 घायल हॉस्पिटल में भर्ती

भरतपुर : डीग जिले में 2 दिन पहले एक शादी समारोह में खाने को लेकर हुआ विवाद आज खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों ने एक- दूसरे पर पत्थर फेंके, जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इसमें गोली दूसरे पक्ष के एक युवक के सीने पर लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना में 6 लोग घायल है, जिनमें एक गंभीर हालत में अलवर रेफर किया है। घटना पहाड़ी थाना इलाके के बोड़ोली गांव में आज दोपहर करीब 2 बजे हुई। पुलिस ने मृतक चंदन सैनी के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। मामले में देर शाम तक दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया।

पहले देखिए… घटनास्थल की तस्वीरें

घटना में एक युवक चंदन सैनी की मौत हो गई।
घटना में एक युवक चंदन सैनी की मौत हो गई।
पथराव के बाद गलियों में पड़े पत्थर।
पथराव के बाद गलियों में पड़े पत्थर।
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस फोर्स।
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस फोर्स।

थानाधिकारी बोले- एक युवक की मौत हुई, 6 घायलों का इलाज जारी

पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया- बोड़ोली गांव में ग्यासी राम गुर्जर और तुलसी सैनी पक्ष के बीच 2 दिन पूर्व एक नवंबर को शादी में खाने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आज फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक- दूसरे पर पथराव किया। विवाद इतना बढ़ा कि ग्यासी राम गुर्जर पक्ष ने तुलसी सैनी पक्ष पर फायरिंग कर दी। घटना में तुलसी सैनी के बेटे चंदन सैनी को सीने पर गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

दोनों पक्षों के बीच पथराव और मारपीट में करीब 6 लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। सभी घायलों को पहाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने चंदन सैनी को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल चंदन की बॉडी मॉर्च्युरी में रखवा दी गई है। एक गंभीर घायल को अलवर रेफर किया गया है।

2 दिन पहले शादी में खाने को लेकर हुआ था झगड़ा

तुलसी सैनी ने बताया- 2 दिन पहले एक नवंबर को उनके परिवार में शादी थी। उसमें खाने को लेकर ग्यासी गुर्जर पक्ष के एक युवक से कहासुनी हो गई थी। आज भी हमारे यहां पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इसी दौरान ग्यासी गुर्जर पक्ष के लोग घर आए और 2 दिन पहले हुए झगड़े को लेकर फिर से झगड़ा करने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पथराव शुरू हो गया, जिसके बाद ग्यासी गुर्जर पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें मेरे बेटे चंदन सैनी की मौत हो गई। हालांकि थानाधिकारी का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच शादी में खाने को लेकर क्या विवाद हुआ था, इसके लिए दोनों पक्षों से पूछताछ कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22