खेतड़ी में अवरलोड ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरा:नानूवाली बावड़ी के पास की घटना, 11 केवी बिजली लाइन से टकराने से बचा, बड़ा हादसा टला
खेतड़ी में अवरलोड ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरा:नानूवाली बावड़ी के पास की घटना, 11 केवी बिजली लाइन से टकराने से बचा, बड़ा हादसा टला
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नानूवाली बावड़ी के पास देर रात एक सीमेंट से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। नवलगढ़ क्षेत्र से खेतड़ी की ओर आ रहे इस ट्राला के सड़क से नीचे उतरने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना 11 केवी बिजली लाइन के पास हुई।
घटना के बाद सुबह ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए। उन्होंने क्षेत्र में बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड ट्रकों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। युवा नेता अशोक सैनी ने इस संबंध में अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि आबादी क्षेत्र में ट्रकों की गति पर लगाम न होने के कारण जयपुर जैसे बड़े हादसे की संभावना बनी हुई है।
ग्रामीणों ने तेज गति और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए कई बार प्रशासन को अवगत कराया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ओवरलोड ट्रकों का संचालन लगातार जारी है।
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में रोजाना लगभग पांच सौ ट्रेलर चलते हैं, जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए तेज गति से दौड़ते हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। सैनी ने चेतावनी दी कि यदि अनियंत्रित ट्राला बिजली की लाइन से टकरा जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने एक बार फिर ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034363


