[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रैक्टर ने युवक को कुचला:युवक गंभीर घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ट्रैक्टर ने युवक को कुचला:युवक गंभीर घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

ट्रैक्टर ने युवक को कुचला:युवक गंभीर घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

थोई : थोई के सीलपुर स्टैंड के पास सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में युवक के बाएं पैर की हड्डी कई जगह से टूट गईं। घायल की पहचान थोई निवासी सुरेन्द्र पुत्र बीरबल मैनी के रूप में हुई है। राहगीरों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित अपनी मोटरसाइकिल पर लौट रहा था तभी एक तेज रफ्तार 245 DI ट्रैक्टर, जिसकी ट्रॉली जुड़ी हुई थी और नंबर प्लेट नहीं लगी थी, तेजी से आया और रॉन्ग साइड लेकर ट्रॉली को सड़क मार्ग पर मोड़ा, जिससे बाइक को सीधी टक्कर लगी। टक्कर के बाद चालक ने वाहन नहीं रोका और ट्रॉली समेत आगे बढ़ गया, जिससे ट्रॉली का पहिया पी​ड़ित के पैर पर चढ़ गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles