लायंस क्लब झुंझुनूं के तत्वाधान में मधुमेह चिकित्सा शिविर आयोजित
लायंस क्लब झुंझुनूं के तत्वाधान में मधुमेह चिकित्सा शिविर आयोजित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : लायंस क्लब झुंझुनूं के तत्वाधान में एमजेएफ लायन डॉक्टर मनोज सिंह टीकेएन सेफ्टी फायर के आर्थिक सौजन्य से पंसारी लायन अस्पताल बगड़ रोड झुंझुनूं में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निशुल्क मधुमेह चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
मधुमेह चिकित्सा शिविर में आए हुए रोगियों की ब्लड, शुगर, बीपी की निशुल्क जांच की गई एवं शिविर में 67 रोगियों का पंजीयन कर परामर्शकर्ता लायन डॉक्टर एनएस नरूका के परामर्श पर लिखी गई दवाइयां रोगियों को एक माह की निशुल्क प्रदान की गई।
इस अवसर पर क्लब क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा, अध्यक्ष डॉ देवेंद्र सिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड, रीजन चेयरमैन डॉ एनएस नरुका, अध्यक्षीय सलाहकार परमेश्वर हलवाई, एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन शिवकुमार जांगिड, शकुंतला पुरोहित, एमजेएफ लायन डॉ मनोज सिंह टीकेएन, शिविर संयोजक महिपाल सिंह, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, कैलाश चंद्र सिंघानिया, ओमप्रकाश जांगिड एवं डाक्टर डी.एन.तुलस्यान सहित अन्य क्लब सदस्य उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034584

