[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्रवाल समाज की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 56 लोगों ने उठाया लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अग्रवाल समाज की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 56 लोगों ने उठाया लाभ

अग्रवाल समाज की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 56 लोगों ने उठाया लाभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में पंचदेव मंदिर श्री बाबा गंगाराम धाम के आर्थिक सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सामान्य बीमारियों की जांच और परामर्श दिया गया। संयोजक श्याम सुंदर जालान ने बताया कि शिविर में 56 रोगियों की जांच अपेक्स स्काईलाइन हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने की। रोगियों को दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर श्याम सुंदर जालान, गणेश हलवाई, अजीत राणासरिया, सीताराम केडिया, श्रवण गोयनका, संजीव मोदी, पंकज जालान, चंद्र प्रकाश जालान, सज्जन अग्रवाल, पवन खेतान, मनीष कुमार, मुकेश गुप्ता, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन व डॉक्टर उपस्थित रहे।

Related Articles