[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सालासर में रामकथा में की शिरकत, बालाजी के किए दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सालासर में रामकथा में की शिरकत, बालाजी के किए दर्शन

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सालासर में रामकथा में की शिरकत, बालाजी के किए दर्शन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शिक्षा (विद्यालय एवं संस्कृत) तथा पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर रविवार को चूरू जिले के सालासर पहुंचे, जहां उन्होंने सृजन सेवा सदन में चल रही रामकथा में भाग लिया और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंत्री दिलावर ने कथावाचक स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि “रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह समाज को आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला संस्कार पर्व है।”

उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भक्ति भावना और सकारात्मक सोच को बढ़ाते हैं।

सालासर पहुंचने पर मंत्री दिलावर का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। कथा स्थल पर विष्णु चमड़िया, पवन चमड़िया, पिंटू चमड़िया, धर्मवीर पुजारी, पवन सिंह कुसुमदेशर, मनोज शर्मा, कुंभाराम ढूकिया, कमल अग्रवाल, महावीर प्रसाद राव, कैलाश पोद्दार सहित अन्य ने मंत्री का दुपट्टा ओढ़ाकर व बालाजी का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया। बाद में मंत्री दिलावर ने सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन कर देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सीओ दरजाराम, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार मीणा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles