[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने झुंझुनूं में गठित की युवा तेजा सेना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने झुंझुनूं में गठित की युवा तेजा सेना

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने झुंझुनूं में गठित की युवा तेजा सेना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : निकटवर्ती खाजपुर नया गांव में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता विनोद कुमार महला ने की। बैठक में झुंझुनूं ग्रामीण ब्लॉक की युवा तेजा सेना का गठन किया गया। प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र क्यामसरिया ने प्रदीप कुमार महला को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं विकास चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रदीप धोनी को ब्लॉक प्रभारी बनाया गया।

सचिन बुडानिया को संगठन महासचिव, सुरेंद्र लाखलाण को सलाहकार, आकाश कुलहरि व कपिल बुडानिया को संयुक्त सचिव, अजित बांगड़वा को प्रवक्ता, तथा आदित्य बुडानिया और अंकित धायल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों और युवा तेजा सेना के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी तथा सक्रिय रूप से समाज सेवा करने का आह्वान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22