[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुरुप्रसाद स्वामी महाराज ने किया हरिकीर्तन, निर्माणाधीन इस्कॉन मंदिर पहुंचे भक्तों की उमड़ी भीड़


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुरुप्रसाद स्वामी महाराज ने किया हरिकीर्तन, निर्माणाधीन इस्कॉन मंदिर पहुंचे भक्तों की उमड़ी भीड़

गुरुप्रसाद स्वामी महाराज ने किया हरिकीर्तन, निर्माणाधीन इस्कॉन मंदिर पहुंचे भक्तों की उमड़ी भीड़

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : फौज का मोहल्ला स्थित निर्माणाधीन इस्कॉन मंदिर राधा मदनगोपाल गौर हरि धाम में बुधवार को परम पूजनीय गुरुप्रसाद स्वामी महाराज के आगमन पर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में रूस (क्रोशिया) से पूजनीय अद्भुत हरि प्रभुजी, अक्षोभ्य दास प्रभु, मुंबई, दिल्ली, सीकर, पिलानी और दुबई से पधारे भक्तों के साथ महाराज ने हरिकीर्तन किया। वातावरण श्रीकृष्ण भक्ति और हरिनाम संकीर्तन से गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर महाराज ने निर्माणाधीन इस्कॉन मंदिर का अवलोकन भी किया।

मंदिर प्रबंधक नवीन कांति दास ने सभी अतिथियों और दानदाताओं का स्वागत किया। वहीं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से स्वामी महाराज का दुपट्टा ओढ़ाकर व राधा-कृष्ण प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर राधा मदन मोहन दास, डॉ. नवीन कांति दास, प्रमोद शर्मा प्रभु, सोमवीर प्रभु, आर्यन प्रभु, पवन केजड़ीवाल, परमेश्वर हलवाई, दामोदर प्रसाद अग्रवाल, पवन अग्रवाल गुढ्ढावाला, डॉ. डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया सहित बड़ी संख्या में हरिभक्त उपस्थित रहे।

मंदिर प्रतिनिधि राधा मदन मोहन दास व नवीन कांति दास ने बताया कि मंदिर निर्माण का प्रथम चरण लगभग पूर्ण हो चुका है, जबकि द्वितीय चरण का कार्य जारी है। उन्होंने सभी दानदाताओं से सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि नित्य सेवा व दान कार्यक्रम का हर अंश राधा-मदनगोपाल भोग, वैष्णव सेवा, प्रसाद वितरण, उत्सव आयोजन व मंदिर निर्माण में उपयोग होता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22