मतदाता सूची से हटेंगे मृतक मतदाताओं के नाम:उदयपुरवाटी में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू, एसडीओ ने दिए निर्देश
मतदाता सूची से हटेंगे मृतक मतदाताओं के नाम:उदयपुरवाटी में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू, एसडीओ ने दिए निर्देश
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) सुमन सोनल ने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम के तहत उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ को अपडेट करने के लिए पंचायत समिति उदयपुरवाटी और तहसील कार्यालय सभागार गुढ़ागौड़जी में रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विधानसभा क्षेत्र के 234 पुराने और 29 नए बूथों सहित कुल 283 बीएलओ तथा 24 सुपरवाइजरों को छह मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षित किया।
एसडीओ सुमन सोनल ने स्पष्ट किया कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाने पर जोर दिया। सोनल ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसलिए निर्वाचन कार्य में लगे सभी बीएलओ और अन्य कार्मिक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अपना कर्तव्य निभाएं।
इस अवसर पर तहसीलदार झंडूराम कूड़ी, नायब तहसीलदार नीरज वर्मा, सुरेंद्र कूड़ी, प्रिंसिपल डॉ. सरदार सिंह, महावीर प्रसाद यादव, नरेंद्र कुमार और एसीबीईओ महेंद्र सैनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038929


